Govt. Degree College Newal Gaon, Talla Sult,  Almora

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की सफलता पर महाविद्यालय स्तरीय संकाय पैनल चर्चा (Faculty Panel Discussion) का आयोजन

दिनाँक- 30.07.2026 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल क्रियान्वयन के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम- 2026 के अंतर्गत महाविद्यालय के स्मार्ट कक्ष में एक संकाय पैनल चर्चा (Faculty Panel Discussion) का आयोजन किया  गया। जिसका उद्देश्य 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020' के विभिन्न आयामों, उपलब्धियों, चुनौतियों, भविष्य की संभावनाओं तथा उच्च शिक्षा में इसके प्रभावों पर सार्थक एवं अकादमिक विमर्श करना रहा। प्रत्येक विभागाध्यक्ष द्वारा अपने विषय के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिणामस्वरूप आये नवाचार, चुनौतियों एवं संभावनाओं के संबंध में वक्तव्य प्रस्तुत किये गए।
कार्यक्रम की उपलब्धियाँः-
1.  संकाय पैनल चर्चा (Faculty Panel Discussion) में सभी वक्तव्य तथ्यपरक, अकादमिक, शोधपरक एवं रचनात्मक रहे।
2. वक्तव्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख उद्देश्य एवं दर्शन तथा संबंधित विषय/विभाग पर NEP-2020 का प्रभाव जैसे बिंदुओं को प्रमुखता से सम्मिलित किया गया।
3. पैनल चर्चा में शिक्षण-अधिगम, मूल्यांकन, अनुसंधान, कौशल विकास, बहुविषयक शिक्षा-प्रणाली, भारतीय ज्ञान परंपरा, प्रौद्योगिकी एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा से संबंधित पहलुओं पर प्रकाश डालने के साथ ही विभागीय स्तर पर नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुझावों पर भी चर्चा की गई।
4. सभी पैनलिस्टों के वक्तव्य पूर्ण होने के उपरांत प्रश्नोत्तर एवं मुक्त विमर्श (Question & Answer Session) का आयोजन किया गया, जिसमें संयोजक, प्राचार्य, प्राध्यापकों, अतिथि वक्ताओं तथा छात्र-छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई।
5. चर्चा का उद्देश्य किसी विचार का खण्डन-मण्डन नहीं, बल्कि रचनात्मक अकादमिक विमर्श एवं नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुझाव प्राप्त करना था।
6. चर्चा के अंत में प्प्राप्त प्रमुख निष्कर्ष एवं अनुशंसाएँ संकलित कर संस्थागत अभिलेख हेतु सुरक्षित की गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

© Copyright 2026 GDC Talla Sult.